उदास कैटरीना से रातभर फोन पर बात करते हैं रणबीर कपूर
Dainikbhaskar.com | Dec 01, 2012, 15:58PM IST

फिल्म 'जब तक है जान' की ग्रैंड ओपनिंग के बावजूद कुछ तो ऐसा है जिसकी वजह से कैटरीना कैफ नाखुश हैं। चर्चा है कि कैटरीना इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर दी जा रही प्रतिक्रियाओं से परेशान हैं।
एक सूत्र के अनुसार कैटरीना कुछ प्रमुख समाचार पत्रों में अपने अभिनय को लेकर की गई नेगेटिव प्रतिक्रियाओं से बेहद उदास हैं। खबर है कि ऐसे मुश्किल समय में रणबीर कपूर, कैटरीना को ढांढस बंधा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रणबीर, कैटरीना से फोन पर बातें करके उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख के साथ कैटरीना की यह पहली फिल्म थी और कैटरीना अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी चिंतित थीं।






