बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो फिल्म 'बर्फी' की प्रमोशन के लिए जीटीवी के सीरियल्स के सेट्स पर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आ कर बहुत अच्छा लगा। मैं जीटीवी वालों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारी फिल्म 'बर्फी' बनाने में मदद की। मैं यहां रणबीर कपूर नहीं, बल्कि बर्फी बन कर आया हूं। आप जब जीटीवी के ये शोज देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि बर्फी क्या-क्या करता है।'
रणबीर की हुई साइकिल खराब,अब क्या करेंगे यह जनाब!
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे हर फिल्म में कुछ अलग करना चाहते हैं। 'बर्फी' में उनका कैरेक्टर बाकी सभी फिल्मों से हट कर है।