'यह जवानी है दीवानी' का फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।
पोस्टर में दीपिका साड़ी में शानदार लग रही हैं वहीं रणबीर का अंदाज भी मस्तीभरा है।दोनों के बीच पोस्टर में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।
जाहिर है दोनों एक्स लवर्स ने अपनी निजी जिंदगी की कडवाहट को भुला दिया है और जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। यह फिल्म मई में रिलीज़ होगी। देखिए फिल्म का फर्स्ट लुक...