बिग बॉस 6 के प्रतिभागी राजीव की छवि कुछ खास अच्छी नहीं है। उन्हें शो के दौरान कई बार महिला प्रतिभागियों से फ्लर्टिंग करते देखा गया है। पिछले काफी दिनों राजीव सना और करिश्मा से नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। बीते एपिसोड में राजीव ने अपनी सारी हदों को तोड़ते हुए सना को किस कर लिया।
गौरतलब है कि राजीव को सना और विशाल के बीच नज़दीकियां पसंद नहीं थी, जिसके कारण कई बार वे सना से झगड़ा भी कर चुके थे। विशाल के बिग बॉस हाउस से बाहर निकलने के बाद पिछले काफी दिनों से राजीव काफी खुश हैं और सना से नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे की फोटोस्लाइड्स में दिखाई गईं तस्वीरें राजीव की नीयत जाहिर करने के लिए काफी हैं।