BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Rajesh Khanna\\\'s Last Film Riyasat

राजेश खन्‍ना की आखिरी फिल्म को किसी ने नहीं पूछा, टल गई रिलीज

1 of 4 Photos
नई दिल्‍ली।  बॉलीवुड के पहले सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना के जन्‍मदिन पर उनके फैंस को खास तोहफा देने के लिए उनकी अंतिम फिल्म को आज रिलीज किया जाना था लेकिन फिल्म को किसी डिस्ट्रीब्यूटर ने नहीं पूछा जिस कारण रिलीज टालनी पड़ी है। फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर न मिलने के कारण रिलीज टाल दी गई है। 
 
राजेश खन्ना के जन्मदिन ( 29 दिसंबर) से एक दिन पहले उनकी आखिरी फिल्‍म 'रियासत' रिलीज होनी थी। राजेश खन्ना का इसी साल 18 जुलाई को बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह काफी समय से पर्दे से दूर थे। मौत से कुछ दिन पहले उन्‍होंने एक विज्ञापन फिल्‍म में काम किया था। 
 
 
राजेश खन्ना ‘रियासत’ में एक डॉन बने हैं, जो बहुत पावरफुल व्यक्ति है। इस फिल्म को बनाने वाले अशोक त्यागी का कहना है कि ‘काका’के हिस्से के रोल की पूरी शूटिंग उनके निधन से पहले ही हो चुकी थी।
 
फिल्म की शूटिंग फरवरी 2011 में शुरु हुई थी और करीब छह महीने में राजेश खन्ना का हिस्सा शूट किया गया था। अशोक त्यागी कहते हैं कि फिल्म का प्लॉट 'गॉडफादर' से प्रेरित है। चूंकि राजेश खन्ना 70 के दौर के सुपरस्टार थे इसलिए उन्होंने फिल्म में लोगों को उसी दौर की झलक भी मिलेगी।
 
 
आगे की स्‍लाइड में जानिए, आर्शीवाद, अनिता आडवाणी और विवादों के बारे में
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment