बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के दुखद निधन के समय ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि वह अपने दामाद अक्षय कुमार पर फाइनेंशियली डिपेंड थे और उनसे पैसों की मदद लिया करते थे.
राजेश खन्ना की मौत के बाद जब उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ तो लोग यह जानकर दंग रह गए कि वह करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने पीछे छोड़ गए हैं और उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं थी. लोग बेवजह इस तरह की बेतुकी अफवाहें फैला रहे थे. काका की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने भी अब इस मामले में अपना मुंह खोला है.