BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Rajesh Khanna Birthday

जन्‍मदिन पर भी किसी ने नहीं लगाया राजेश खन्‍ना पर दांव

1 of 5 Photos
नई दिल्‍ली। कभी हिंदुस्‍तान के करोड़ों दिलों के चहेते रहे बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राजेश खन्‍ना का आज जन्‍मदिन है। लेकिन उनके जन्‍मदिन के अवसर पर उनकी आखिरी फिल्म 'रियासत' बड़े परदे पर नहीं आ पाई। फिल्‍म को एक भी वितरक नहीं मिला। फिल्म के निर्देशक अशोक त्यागी ने कहा कि फिल्म को शुक्रवार को रिलीज किया जाना था। लेकिन वितरक नहीं मिलने की वजह से योजना आगे बढ़ा दी गई है। अब फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'रियासत' में राजेश खन्ना के अलावा गौरी कुलकर्णी,आर्यन वैद्य, आर्यमान रामसे और रजा मुराद ने भी काम किया है।
 
राजेश खन्‍न का जन्‍म 29 दिसंबर, 1942 को हुआ था। बीती 18 जुलाई को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया के अलावा उनकी बेटी ट्विंकल खन्‍ना ने आखिरी दिनों में उनकी देखभाल की। डिंपल से उन्‍होंने 1973 में शादी की थी, लेकिन 1984 में उनकी राहें जुदा हो गईं। 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment