PHOTOS :राजेश खन्ना के साथ लैला ने दिए थे जबरदस्त इंटिमेट सींस

जांच एजेंसियों को एक बार फिर बॉलीवुड के तार पाकिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से जुड़े होने के सुबूत मिले हैं और उनके खुलासे चौंकाने वाले हैं।
पिछले साल से ही लापता एक्ट्रेस लैला खान उर्फ सलमा पटेल इस आरोप के घेरे में हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से मिले ढ़ेर सारे पैसे को बॉलीवुड में लगाया और भारत में आतंक फैलाने वाले कामों में उनका साथ दिया।
महाराष्ट्र एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दुकान से बुधवार को लैला की कार मित्सुबिशी आउटलैंडर बरामद की है।
ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली हाइकोर्ट बम ब्लास्ट में लैला ने इसी कार का इस्तेमाल किया था। यह वही लैला है जो 2008 में फिल्म 'वफा' में राजेश खन्ना के साथ बेड सीन देकर चर्चा में आई थीं।
अपनी उम्र से दुगनी उम्र के इतने सीनियर एक्टर के साथ इतने बोल्ड सीन देना लैला जैसी बोल्ड एक्ट्रेस के ही बस की बात है|
हालांकि इस फिल्म के बाद लैला किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं मगर इस सीन की वजह से उन्होंने जबरदस्त पब्लिसिटी बटोर ली थी |






