बीते जमाने के बॉलीवुड सुपर स्टार राजेश खन्ना आज जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है । परिवार के सूत्रों ने कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है। सूत्र ने कहा, "राजेश खन्ना अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें सोमवार दोपहर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। परिवार के सदस्य उनके साथ थे।"
बीते अप्रैल से उन्हें चार बार अस्पताल में दाखिल होना पड़ा । लेकिन परिवार उन्हें लगातार ठीक बताने की कोशिश करता रहा है। इस वजह से कयासों का बाज़ार गर्म है।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक राजेश खन्ना का लीवर खराब हो गया है। यही वजह है कि उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस की जरूरत भी पड़ती है।