BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Rajesh Khana Life Controversial Facts

PICS:जानिए, सुपरस्टार राजेश खन्ना की लाइफ की सुनी-अनसुनी बातें

9 of 17 Photos
राजेश खन्‍ना की जिंदगी में कई हसीनाएं आईं और गईं। डिंपल से पहले अंजू महेंद्रू उनकी जिंदगी में आई थीं। अंजू से उनकी मुलाकात कॅरियर के शुरुआती दौर में ही हुई थी। फैशन डिजाइनर अंजू ने 'शोबिज' के लिए राजेश खन्ना की ग्रूमिंग भी की। आठ-नौ साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन उनका साथ इससे लंबा नहीं चल सका। कॅरियर में असफलता की वजह से राजेश तब तक काफी चिड़चिड़े हो गए थे। दोनों में हर रोज झगड़े होने लगे। राजेश की सबसे बड़ी आलोचक अंजू ही थी। लेकिन राजेश खन्‍ना को अपनी आलोचना पंसद नहीं थी। बकौल अंजू, 'हमारे रिश्ते में हमेशा कन्फ्यूजन रहा। राजेश को अल्ट्रा मॉडर्न लड़कियाँ आकर्षित करती थीं। पर अगर मैं कभी स्कर्ट पहनती थी, वे कहते थे तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती! और मैं साड़ी पहनती थी तो कहते थे तुम भारतीय नारी क्यों बन रही हो! उनको बिलकुल पसंद नहीं था कि कोई उनकी आलोचना करे और मैं उनकी सबसे बड़ी आलोचक थी। मुझे अगर कोई बात बुरी लगती थी तो मैं उनके सामने ही कह देती थी। एक दौर ऐसा था जब उनकी जिंदगी मेरे इर्दगिर्द सिमटी हुई थी। मैं कहां हूं और क्या कर रही हूं, इसकी उनको पूरी जानकारी चाहिए होती थी।' अंजू की जिंदगी में मशहूर क्रिकेटर गैरी सोबर्स की एंट्री होनी शुरू हुई तो उन्‍होंने राजेश से पल्‍ला छुड़ाने में ही बेहतरी समझा। अंजू से संबंध टूटने के बाद राजेश खन्ना ने 1973 में डिम्‍पल से शादी कर ली।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment