पिछले साल रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भी राजेश खन्ना के शामिल होने की बात सामने आई थी। लेकिन उन्होंने आखिरी समय में इस शो से अपना नाम वापस ले लिया था। उस वक्त भी सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई थी कि राजेश खन्ना शो में कुछ समय अकेले में बिताने की मांग कर रहे थे ताकि वे अपनी आदत के अनुसार शराब पी सकें। शो के निर्माताओं ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। लेकिन इस बात की पुष्टि न तो राजेश खन्ना ने कभी की और न ही बिग बॉस के निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात कही गई।