कहा जाता है कि पाइल्स के ऑपरेशन के लिए एक बार राजेश खन्ना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अस्पताल में उनके इर्दगिर्द के कमरे निर्माताओं ने बुक करा लिए ताकि मौका मिलते ही वे राजेश को अपनी फिल्मों की कहानी सुना सकें। राजेश खन्ना द्वारा महज चार साल के दौरान लगातार 15 सुपर हिट फिल्में देना आज भी बॉलीवुड में एक रिकॉर्ड है। उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। वैसे, काका को पहली बार बेस्ट ऐक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड 1970 में बनी फिल्म ‘सच्चा झूठा’ के लिए मिला था, जबकि 1971 में लगातार दूसरी बार बेस्ट ऐक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। तीन साल बाद फिल्म ‘आविष्कार’ के लिए भी उन्हें यह अवार्ड मिला। साल 2005 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए।