राजेश से टीना मुनीम का भी नाम जुड़ा। दोनों के ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ के चर्चे भी काफी चर्चित रहे। राजेश को लेकर एक बार टीना ने कहा था कि हर झगड़े के बाद वे मुझे गिफ्ट से लाद देते थे, वे हमेशा मुझे लुभाते रहते थे। एक जमाने में राजेश ने कहा भी था कि वे और टीना एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि टीना का कॅरियर संवारने के लिए उन्होंने शक्ति सामंत के डायरेक्शन में ‘अलग-अलग’ नामक फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म के बारे में तो यहां तक कहा गया था कि यह राजेश खन्ना और डिम्पल की असली जिंदगी पर आधारित थी। लेकिन टीना मुनीम ने भी बाद में उन्हें छोड़कर नए-नए उद्योगपति बने धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी का दामन थाम लिया। यहां तक कि हाल के बरसों में भी उनका नाम अनीता आडवाणी नामक महिला से जुड़ा था। दोनों एक साथ भरपूर वक्त गुजारा करते थे, लेकिन अनीता ने 'काका' से शादी करने से मना कर दिया था