वीना से शादी करनेवालों की लाइन में लगे राजा 'मलिक'!

वीना मलिक का टेलीविजन पर स्वयंवर का सपना भले ही टूटा हो लेकिन उनसे शादी करने वालों की लाइन लंबी है। इसी लाइन में अब जाकर श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड टीवी एक्टर राजा चौधरी भी शामिल हो गए हैं। बात इतनी बढ़ गई है कि वह चाहते हैं कि लोग उनको राजा चौधरी नहीं, राजा मलिक कहकर बुलाएं।
पब्लिक प्लेसेस पर ऐसा देखा जा रहा है कि राजा को जब जहां मौका मिलता है, वह वीना से बात करने से नहीं चूकते। उनको यह कहते सुना गया कि वह वीना से शादी करना चाहते हैं। उनको इस बात पर भी कोई ऐतराज नहीं कि लोग उनको राजा मलिक कहें।
राजा फिलहाल अकेले हैं। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वीना को बहुत दिनों से वह पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस से उनकी मुलाकात 'दाल में कुछ काला है' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान हुई और वहीं वह अपना दिल दे बैठे।
अब, राजा के दिल की बात उनके जुबां पर आ गई है। देखना है कि वीना उनको कितना भाव देती हैं?






