पहली ही फिल्म से सुपरस्टार का तमगा हासिल करने वाले कई स्टार हए, जिनमें ऋतिक रोशन, कुमार गौरव और राहुल राय का नाम प्रमुख है। इन तीनों में से
ऋतिक रोशन और राहुल राय ही इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
ऋतिक रोशन को जहां बॉलीवुड सुपरस्टार का तमगा हासिल है, वहीं राहुल राय निजी व्यस्तताओं और फिल्मों के चयन की वजह से कुछ खास करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री से वे जुड़े रहे हैं। कभी बतौर अभिनेता तो कभी निर्माता के तौर पर। राहुल राय अब निर्देशक के तौर पर भी हिंदी फिल्मों में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं। इससे पहले वे भोजपुरी फिल्मों में निर्माता और अभिनेता के तौर पर काम कर चुके हैं। आज ही के दिन राहुल राय का जन्म हुआ था।
दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत करते हुए राहुल राय ने कहा कि मैंने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था। मैं व्यवसायी परिवार से था। कनाडा में पढ़ाई के बाद दिल्ली में कॉलेज पूरा करने लगा, उसी दौरान मैंने मॉडलिंग शुरू कर दी। हालांकि, मॉडलिंग के समय भी मैंने फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था। मैं अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन करना चाहता था। लेकिन, इत्तफाकन मैं फिल्मों में आ गया।
राहुल ने बताया कि मेरी मां यूनिसेफ के लिए काम करती थीं और आर्टिकल लिखती थीं। आर्टिकल पढ़ने के बाद जब महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे तो मेरी तस्वीरों पर उनकी नजर पड़ी और उन्होंने मेरी मां से मेरे बारे में पूछा।
मैंने बाद में महेश भट्ट को फोन किया तो उन्होंने मुझे ऑफिस में बुलाया और आशिकी फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया। हालांकि उन्होंने एक्टिंग सीखने की नसीहत भी दी। मैं उनकी सलाह पर रोशन तनेजा के यहां एक्टिंग सीखने जाने लगा, लेकिन ये भी कहा कि मैं काम करते हुए एक्टिंग सीखना चाहता हूं। डैडी फिल्म की शूटिंग पर मैं मुकेश और महेश भट्ट के साथ रहता था। इस तरह मुझे पहली फिल्म मिली।
आगे की स्लाइड्स में जानें राहुल राय के फिल्मों से जुड़े अनुभव...