डिम्पी महाजन बहुत जल्द छोटे पर्दे पर सीरियल कहानी चंद्रकांता की में नजर आएंगी।
डिम्पी महाजन 'राहुल का स्वयंवर' की विनर और दिवंगत पॉलिटिशियन प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन की वाइफ हैं। सीरियल में वे एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका में दिखेंगी।
सूत्रों ने बताया कि डिम्पी ने फंतासी व रोमांचक सीरियल कहानी चंद्रकांता की से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने जा रहीं हैं।
राहुल भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि डिम्पी का रोल करीब छह महीने तो चले जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिले व साथ ही और भी रोल ऑफर हों।