BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Pt. Jasraj Turned Up To Encourage Contestants

पं. जसराज आए हौसला बढ़ाने, नजरें टिक गईं आशा ताई के नेकलेस पर

dainikbhaskar.com | Aug 03, 2012, 10:21AM IST
 
 

इंडियन आइडल के इस सीजन को उसके टॉप 6 प्रतिभागी मिल चुके हैं। सभी इस कोशिश में लगे हैं कि कैसे नं. 1 की पोजिशन पर कब्जा जमाया जाए। इसके लिए वे लगातार कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।



प्रतिभागियों की हौसला अफजाई के लिए पद्म विभूषण पंडित जसराज ने भी शो के सेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सेट पर पंडित जी काफी खुश नजर आए। वे शो के सभी प्रतिभागियों के टैलेंट से काफी प्रभावित नजर आए।



लेकिन, वहां एक ऐसी चीज भी थी जिसने पंडित जी को सबसे ज्यादा मोहित किया। जिसकी चमक के आगे सब फीके पड़ गए, और वह था आशा ताई का नेकपीस। पंडित जी की आंख तो जैसे वहीं टिक गई थी!




सेट के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि, "सेट पर पंडित जी ने तबले के साथ जुगलबंदी भी दी। शो के प्रतिभागी और जज सभी लोग पंडित जी की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए बहुत रोमांचित नजर आ रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद पंडित जी की नजर आशा ताई के हीरे के हार पर पड़ी और वहीं जमी रह गई। आशा जी का नेकपीस काफी आकर्षक लग रहा था। पंडित जी को तो यहां तक कहते सुना गया कि, 'आपने जो नेकलेस पहन रखा है वह बहुत ही सुंदर है।'"




इसे ही तो कहते हैं, पारखी नजर, है न!
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment