BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Priyanka Gels Up With Salman's Sisters To Impress

बहनों से दोस्ती बढ़ा सलमान के करीब आ रही हैं प्रियंका!

dainikbhaskar.com | Sep 04, 2012, 16:59PM IST
 
 

करण जौहर और गौरी खान से पंगा लेने के बाद प्रियंका चोपड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर जहां उनके लिए शाहरुख खान के साथ काम के सभी रास्ते बंद हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने करण और यश चोपड़ा के बैनर की फिल्में भी गंवा दी हैं। ऐसे में वे शाहरुख के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले सलमान खान के साथ दोस्ती बढ़ा रही हैं। प्रियंका (पीसी) और सलमान की फ्रेंडशिप में तब दरार आ गई थी जब पीसी ने सोहेल खान की फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में गेस्ट रोल करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सलमान को जब भी मौका मिलता, वे प्रियंका का मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ते।




प्रियंका के एक दोस्त ने कहा, 'पीसी को समझ नहीं आ रहा था कि सलमान को ना कह कर उन्होंने कौन-सी गलती कर दी। सलमान ने उनका मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। बाद में पीसी ने सोचा कि समय के साथ सब खुद ही ठीक हो जाएगा।'





कहा जाता है कि सलमान दोस्ती या दुश्मनी सिर्फ एक बार करते हैं और उसे जिंदगी भर निभाते हैं। सलमान से दोस्ती तोड़ उनके दुश्मन बने सेलेब्स में शाहरुख के अलावा शबीना खान और बंटी वालिया मुख्य हैं। सलमान के एक करीबी दोस्त ने बताया, 'प्रियंका सलमान का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। यह नहीं पता कि सलमान को उनकी कौन-सी बात बुरी लगी। वे उनसे बहुत नाराज थे। लेकिन इन दिनों थोड़ा चेंज देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने सलमान की बहनों से दोस्ती कर ली है। वे अक्सर अलवीरा और अर्पिता के साथ देखी जाती हैं।' यह भी सुना जा रहा है कि सलमान अपने दोस्तों से बातें करते हुए कह रहे थे, 'लड़की उतनी बुरी नहीं है।'
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment