प्रियंका के आइटम सॉंग ‘बदमाश बबली’ का सभी को इंतजार
Db Star Network | Mar 13, 2013, 16:23PM IST

‘शूटआउट एट वडाला’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए ‘बदमाश बबली’ आइटम सांग का सभी इंतजार कर रहे हैं। इस गाने में प्रियंका कैसी दिखेंगी, इसका फर्स्ट रिवील किया गया है।
इसमें प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी है, उसमें ‘याराना’ स्टाइल की एलईडी लाइट्स फिट हैं। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है, जबकि संगीत अन्नू मलिक ने दिया है।






