अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ नस्ली भेदभाव
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रियंका का कहना है कि वह अमेरिका में नस्ली भेदभाव का शिकार हुई हैं। प्रियंका शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम में सैकड़ों स्टूडेंट्स से रू-ब-रू हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातें शेयर कीं।
प्रियंका ने कहा, 'मेरा बचपन बरेली में बीता। वहां से सीधे मैं बॉस्टन गई और स्कूल ज्वाइन किया। वहां की लड़कियां मुझपर नस्ली कमेंट्स करती थीं। कुछ मुझे 'ब्राउनी' भी कहती थीं। एक भारतीय होने की वजह से मेरे साथ ऐसा बर्ताव हुआ।'
नस्ली कमेंट्स की वजह से प्रियंका का वहां स्कूल की कुछ लड़कियों से झगड़ा भी हो गया और इसकी सजा प्रियंका को ही मिली। प्रियंका चोपड़ा को तीन दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया।
लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री का मानना है कि अमेरिका में स्कूल की पढ़ाई से उन्हें जिंदगी में एक बड़ा सबक मिला और इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया।
'खान' के कारण अमेरिका समझ लेता है शाहरुख को 'डॉन'







