बिट्टू बॉस

-
Release Date:Apr 20, 2013
-
Star Cast:पुलकित सम्राट, अमिता पाठक
-
Director:सुपवित्र बाबुल
-
Producer:कुमार मंगत पाठक, अमिता पाठक
-
Music Director:राघव साचर
-
Genre:
कहानी
बिट्टू बॉस कहानी है एक जवां, आकर्षक युवक बिट्टू की जो पेशे से कैमरामैन है। शादियों में वीडियो शूटिंग करता है। उसे अपने काम पर गर्व है और अपने आपको वह ‘सेक्सी वीडियो शूटर’ कहता है। पंजाब के छोटे-से शहर आनंदपुर साहिब का वह स्टार है और वहां की हर शादी में हंसी-खुशी के पलों को कैमरे में कैद करता है।
बिट्टू को खुशियां बांटने में विश्वास है। वह जो हसीन लम्हें कैद करता है उन्हें लोग सालों तक देखते रहते हैं और बिट्टू को याद करते हैं।
एक पढ़ी-लिखी, स्मार्ट लड़की के प्यार में बिट्टू पड़ जाता है। वह लड़की उसे इस बात का अहसास दिलाती है कि जिंदगी में सम्मान और पहचान के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा कितनी जरूरी होती है। प्यार में पागल बिट्टू पैसा कमाने के लिए शार्टकट अपनाता है और इसके बाद शुरू होता है फिल्म में हास्य का मजेदार सफर।यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी|


