BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Preity Zinta Stalker Watch

आधी रात को सुनसान सड़क पर प्रिटी को घेर लिया युवकों ने और...

bhaskar network | Jul 14, 2012, 12:34PM IST
 
 

प्रिटी जिंटा और उनकी फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ के डायरेक्टर प्रेम राज फिल्म के एक सॉन्ग के वीडियो के बारे में सोच रहे थे। दिमाग के धागे निकल जाने के बाद भी कोई धांसू आइडिया नहीं सूझ रहा था।

इस वक्त रात के 2 बज रहे थे। दोनों ने सोचा लोखंडवाला स्क्वेयर तक वॉक करते हुए जाते हैं, शायद कोई आइडिया आ जाए। दोनों निकल लिए। कुछ देर बाद दोनों को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। प्रिटी ने देखा कि कुछ लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। वे थोड़ी डर गई थीं क्योंकि एक तो आधी रात थी और दूसरा, रास्ता बिलकुल सुनसान था। उनकी कार भी बहुत दूर खड़ी थी। गली के कोने पर प्रिटी ने कुछ लोगों की परछाई देखी और वे बहुत डर गईं।

प्रेम और प्रिटी तेजी से चलने लगे। वे शख्स भी तेजी से उनकी ओर बढ़े। आखिरकार वे लोग इन दोनों तक पहुंच ही गए। प्रिटी बुरी तरह डरी हुई थीं। उन्हें लग रहा था ये गुंडे-बदमाश हैं, लेकिन वे तो प्रिटी का ऑटोग्राफ लेना चाहते थे। जैसे ही उन्होंने कहा ऑटोग्राफ प्लीज! प्रिटी की जान में जान आई। प्रिटी ने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment