प्रवर्तन निदेशालय ने की प्रिटी जिंटा से पूछताछ
bhaskar.com | Mar 06, 2013, 02:33AM IST

मुंबई. आईपीएल 2009 विवाद के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिटी जिंटा से पूछताछ की है। निदेशालय के दक्षिण मुंबई स्थित ऑफिस में प्रिटी से कुछ घंटों तक पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार बयान को रिकॉर्ड किया गया और पहचान उजागर न करते हए इसे मीडिया से दूर रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रिटी जिंटा आईपीएल टीम किंग्स 11 पंजाब की सह- मालिक हैं और आरोप है कि टीम में लगाया गया पैसा टैक्स हैवन देशों से लाया गया था जो अवैध था।
इस विवाद के बढ़ने के बाद ईडी ने एक केस दायर किया था और इसके साथ ही इसकी जांच विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के तहद शुरू कर दी।
प्रिटी से मालिकाना हक और टीम में लगाए गए धन के स्त्रोत मे बारे में पूछताछ की गई थी। प्रिटी ने इसके बारे में ट्विट भी किया है और बताया है कि आज वे ईडी से मिली, उसके बाद जिम में पसीना बहाया और एक शानदार डिनर के साथ मेरे दिन का अंत हुआ।






