प्रेगनेन्ट ट्विंकल घर पर देखेंगी पिता की अंतिम वीदाई का वीडियो
nishant a bhuse
| Jul 19, 2012, 16:07PM IST

राजेश खन्ना की बड़ी बेटी और पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना उर्फ टीना अपनी प्रेग्नेन्सी के कारण पिता राजेश के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। वे घर पर ही उनका वी़डियो देखेंगी। इस रिवाज की शूटिंग के लिए दो लोगों को भेजा गया है, जो कैमरे और मोबाइल पर इसे रिकॉर्ड करेंगे।
टीना पति अक्षय और परिवार की सलाह पर इसमें शामिल नहीं हो पाईं। एक सूत्र ने बताया, 'ट्विंकल प्रेग्नेन्ट हैं और उनका परिवार नहीं चाहता था कि वे ऊबड़-खाबड़ सड़कों से संस्कार स्थल तक की दूरी तय करें। हद से ज्यादा रोना भी एक गर्भवती औरत के लिए ठीक नहीं।'








