किंगफिशर मॉडल और इंटरनेट सनसनी पूनम पाण्डेय इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'नशा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से रही है।
फिल्म को 'जिस्म' निर्देशित करने वाले अमित सक्सेना निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म लगभग पचास प्रतिशत पूरी हो चुकी है और लगता है अमित पूनम की परफ़ॉर्मेंस से कुछ ज्यादा ही खुश हैं। तभी तो वह इन दिनों पूनम की तारीफों के पुल बाँध रहे हैं।अमित ने पूनम की तुलना बिपाशा बसु से कर दी है।
बिपाशा ही 'जिस्म' में मैन लीड में नजर आईं थीं।अमित का कहना है कि पूनम बिपाशा से बेहतर एक्ट्रेस हैं।अमित की इस बात से पूनम खुश हैं और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में कमेन्ट किया है और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
पूनम ने लिखा है,वैसे तो मुझे अपने आपकी तुलना किसी से किया जाना बिलकुल पसंद नहीं नहीं।मगर अमित को ऐसा लगता है तो मैं उनकी आभारी हूं।
पूनम ने फिर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें आप आगे क्लिक कर देख सकते हैं.