टीवी का सबसे कंट्रोवर्सियल रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 5 खत्म हो चुका है और टीवी एक्ट्रेस जूही परमार इस सीजन की विनर रहीं हैं।
इस सीजन में बिग बॉस में एक मौजूदा पॉर्न स्टार को बुलाया गया जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा। यह इंडो-कनाडियन पॉर्न स्टार सन्नी लियोन थीं।
इसके साथ ही भारत में कामसूत्र कंडोम का हंगामेदार विज्ञापन करने वाली मॉडल पूजा बेदी भी इस शो में थीं। टीवी कलाकार स्काय के साथ इस शो के दौरान उनके संबंध काफी प्रगाढ़ हो गए। शो में एक-दूसरे को गले लगाने के बाद तो दोनों के संबंध एक दोस्त से ज्यादा ही बताए जाने लगे।
हाल ही में पूजा बेदी ने अपने घर पर बिग बॉस के साथियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें सन्नी लियोन, सन्नी के मंगेतर डेनियल, विनर जूही परमार अपने पति सचिन, करन ओबरॉय, स्काय, कबीर बेदी, सोनू निगम मौजूद थे।
इस पार्टी की तस्वीरें पूजा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी पोस्ट की है। अपने दर्शकों के लिए हम पूजा बेदी के घर पर दी गई पार्टी के कुछ चुनिंदा तस्वीरें लेकर आएं हैं।
देखिए तस्वीरें....
फोटो साभारः पूजा बेदी का ट्विटर अकाउंट