सबकुछ मिल गया लेकिन माधुरी की रह गई 'यह' ख्वाहिश अधूरी!
Esha Razdan
| Apr 26, 2012, 16:52PM IST

दुनिया में दौलत, शोहरत के साथ जिंदगी की हर खुशी पाने वाली धक-धक गर्ल माधुरी की एक ख्वाहिश अभी अधूरी है। अभी तक कोई ऐसा गाना माधुरी पर पिक्चराइज नहीं किया गया जिसे माधुरी पसंद करती हों।
यह बात हम नहीं कह रहे। खुद माधुरी कह रही हैं। उनसे पूछा गया कि आपको अपने ऊपर पिक्चराइज किया गया कौन सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है? धक-धक गर्ल ने जवाब दिया कि अब तक ऐसा कोई खास गाना बना ही नहीं।
तो फिर किस तरह के गाने को खास मानती हैं माधुरी? माधुरी कहती हैं कि उनको तो बस रेखा जी पर पिक्चराइज की गई 'इन आंखो की मस्ती के' गाना पसंद है। वह चाहती हैं कि ऐसा खास गाना उनके लिए भी कोई गाए।
अब उनकी यह अधूरी ख्वाहिश आखिर कौन पूरी करे? हम उम्मीद करते है कि मिस्टर नेने माधुरी की ख्वाहिश को सुन रहे होंगे।







