बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख व जैनेलिया डिसूजा की शादी आज के समय में बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक है। इस हॉट कपल की शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
बीते 3 फरवरी को दोनों की हुई और इसके अगले ही दिन चार फरवरी को इसकी पार्टी दी गई जिसमें बॉलीवुड स्टारों का संगम हुआ। इस पार्टी में केवल बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि कई पॉलिटिशियन व उद्योगपति भी शामिल हुए।
इसके बाद दोनों को सलमान खान द्वारा कराए जा रहे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मैच खेलते हुए भी देखा गया।
दैनिकभास्करडॉटकॉम लेकर आया है आपके लिए रितेश व जेनेलिया की शादी की एक्सक्लूजिव तस्वीरें। इन तस्वीरों में यह नवविवाहित जोड़ा प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहा है। रितेश-जेनेलिया की शादी की खास बात यह रही कि पहले इनकी शादी मराठी तरीके से और फिर क्रिश्चियन तरीके से हुई।
रितेश और जेनेलिया को देखें तस्वीरों में.....
Pic Courtesy: Riteish Deshmukh Official Fan Page