इमरान हाशमी भले ही अपनी पिछली कुछ फिल्मों में 'सीरियल किसर' इमेज से तौबा करते नजर आए हों मगर 'राज़ 3' देखकर उनके फैंस एक बार फिर खुश होने वाले हैं.
इस फिल्म में इमरान एक नहीं बल्कि दो-दो हॉट हसीनाओं के साथ नजर आएंगे. अब को-स्टार बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता जैसी सेक्सी हों तो इमरान खुद पर कहां काबू रख पाते.
उन्होंने फिल्म में दोनों के साथ जबरदस्त स्मूच सीन्स और हॉट सीन्स दे डाले. कहा तो यहां तक भी जा रहा है कि इमरान ने अपने करियर के सबसे बोल्ड सीन्स इसी फिल्म में दिए हैं.
'राज़ 3' 7 सितंबर 2012 को रिलीज़ होने जा रही है. ऐसे में देखना ये है कि इमरान के हॉट सीन्स बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाते हैं.