हिल्टन और किम दुश्मनी भुलाकर फिर से बनीं दोस्त
Agency
| May 29, 2012, 10:00AM IST

लास एंजेलिस। सोशलाइट पेरिस हिल्टन एवं किम कार्डेशियन आपसी मनमुटावों को दूर कर फिर से दोस्त बन गई हैं। फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म महोत्सव में दोनों का सामना गुरुवार को हुआ।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के अनुसार दोनों एक दूसरे से काफी घुलमिल कर बात कर रही थीं।
पत्र के अनुसार जो लोग दोनों के बीच मनमुटाव की उम्मीद लगाए बैठे थे उन्हें बड़ा झटका लगा है। कुछ वर्ष पहले कुछ गलतफहमियों के कारण दोनों के बीच दूरी आ गई थी।







