BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Palash Sen Claims On Satyameva Jayate;'s Theme Son

वीडियो: इस गाने की नक़ल करके आमिर ने कहा 'सत्यमेव जयते'!

dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 11:02AM IST
 
 


आमिर खान का शो 'सत्यमेव जयते' लोगों को काफी पसंद आ रहा है| मगर लोकप्रियता के साथ साथ शो से विवाद भी जुड़ गए हैं| इस शो के थीम सॉन्ग पर उस समय विवाद उठ गया जब यूफोरिया बैंड के मशहूर गायक पलाश सेन ने इस शो के संगीतकार रामसंपत को एक लीगल नोटिस थमा दिया।

सेन ने आरोप लगाया है कि सत्‍यमेव जयते में बजने वाला गाना दरअसल उनका है और धुन उठाने से पहले उनसे इसकी इजाजत नहीं ली गयी इसलिए कॉपीराइट एक्ट के तहत क्यों न कार्रवाई की जाये ।

सेन ने कहा कि वह इसे पिछले दस साल से गा रहे हैं और उन्‍हें जब यह पता चला कि उनके गीत को बिना किसी अनुमति के इस शो में इस्‍तेमाल किया जा रहा है तो उनको बहुत ठेस लगी । माई री गीत से चर्चा में आये पलाश सेन ने कहा कि अगर वे मुझसे इस बारे में बात करते तो मैं बड़े शौक से उन्‍हें यह गाना दे देता लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया। यह गाना उनकी एलबम ' फिर धूम' में मौजूद है ।

सेन ने कहा कि जब इस शो के विज्ञापन आ रहे थे तो उनके कई दोस्‍तों ने यह जानकारी दी लेकिन तबतक उन्‍होंने इसे खुद नहीं देखा था । बाद में जब उन्‍होंने इसे देखा तो वह दंग रह गये ।

हालांकि शो के संगीतकार राम संपत ने मामले में टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया है|

हम लेकर आये हैं पलाश के गाने का वीडियो जिसके जरिए वह धुन चुराने का आरोप लगा रहे हैं| आप खुद सुनिए और तय कीजिए कि पलाश के आरोप कितने सही हैं और क्या सच में यह गाना सत्यमेव जयते के थीम सॉन्ग से मेल खाता है?

आप अपनी राय हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जाकर दे सकते हैं|

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment