BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> No Regrets About Condom Comment On Ranbir Kapoor:Deepika Podukone

'रणबीर को कंडोम गिफ्ट करने वाले कमेन्ट पर मुझे कोई अफ़सोस नहीं': दीपिका

Esha Razdan | Jan 25, 2013, 17:34PM IST
 
 


 

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक समय रिलेशनशिप में थे और इनका ब्रेक अप हो गया, यह बात तो हर कोई जानता है. दोनों ने ब्रेक अप के बाद कुछ समय तक एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी मगर बाद में सारे गिले शिकवे भुलाकर अच्छे दोस्त बन गए.
 
इतना ही नहीं दोनों ने साथ में एक फिल्म साइन कर सबको चौंका दिया.जल्द ही दोनों ‘जवानी है दीवानी’ में रोमांस करते नजर आयेंगे.वैसे रणबीर और दीपिका भले ही आज सारे गिले शिकवे भुला कर आगे बढ़ गए हों मगर ब्रेक अप के बाद दीपिका ने सरेआम रणबीर कि टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.
 
करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विथ करण में उन्होंने रणबीर कपूर के लिए आइडियल गिफ्ट के सवाल पर कहा था कि उनके लिए कंडोम के पैकेट से अच्छा और क्या गिफ्ट हो सकता है.इस कमेन्ट पर काफी विवाद हो गया था,यहां तक कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने दीपिका के इस कमेन्ट पर नाराजगी जताई थी.
 
ऐसे में रेस २ के प्रमोशन के सिलसिले में जब दैनिकभास्कर.कॉम के ऑफिस आईं दीपिका से जब हमनेपूछा कि क्या उन्हें अपने कमेन्ट पर आज अफ़सोस है तो उन्होंने कहा बिलकुल नहीं, मुझे इसका अफ़सोस इसलिए नहीं क्योंकि मैंने अच्छे ह्यूमर में यह कमेन्ट किया था जिसे मीडिया ने गलत तरीके से पेश कर दिया.
 
चलिए हम तो यही कहेंगे कि अगर दीपिका को इस मामले में मीडिया को दोष देने में ख़ुशी मिलती है तो ठीक है,बस हम तो यही चाहेंगे कि उनकी और रणबीर की दोस्ती हमेशा बनी रहे.
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment