BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> News For Matru Ki Bijlee Ka Mandola

लुधियानवी है मटरू की बिजली का मंडोला

1 of 7 Photos
नई दिल्‍ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में इमरान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म  11 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्‍म की शूटिंग के दौरान विशाल को मुसीबतों से भी गुजरना पड़ा था। लेकिन अमिताभ बच्‍चन की एक फोन कॉल से सब सही हो गया था। (देखें : बोल्ड किरदार में दिखेंगी अनुष्का)
 
फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। कहानी हरियाणा के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। मंडोला (पंकज कपूर) एक उद्योगपति है, जिसे पीने का बेहद शौक है। अपनी बेटी बिजली (अनुष्का शर्मा) और अपने खास आदमी मटरू (इमरान खान) से उसका रिश्ता खट्टा-मीठा है। कॉलेज में पढ़ते हुए बिजली को बादल (आर्य बब्बर) से प्यार हो जाता है। दोनों की शादी तय हो जाती है। यह रिश्ता मटरू, बिजली और मंडोला की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव लाता है। (पढ़ें : इमरान की एक्टिंग देखकर हैरान है सेंसर बोर्ड)
 
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अटेंशन सीकर हैं और इस बात को वे स्वीकारती भी हैं। उनका कहना है, ‘हर एक्ट्रेस अटेंशन सीकर होती है। कोई भी अपनी ओर ध्यान आकर्षित करवाने की कला के बगैर एक्ट्रेस नहीं बन सकता। यह हमारे प्रोफेशन की खामी है। मैं रोज मेहनत करती हूं ताकि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकूं।’ बिंदास कैरेक्टर्स निभाने वाली अनुष्का खुद को रियल लाइफ में बेहद सिंपल बताती हैं। वे कहती हैं, ‘मटरू की बिजली का मंडोला में मेरा किरदार बहुत ही बोल्ड है, लेकिन असल जिंदगी में मैं बहुत ही सादगी से रहना पसंद करती हूं। हां, मुझे अनप्रिडिक्टेबल कहा जा सकता है।’ सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी अनुष्का जमीन से काफी जुड़ी हुई हैं।
 
फिल्म में गुलाबो नाम की एक गुलाबी रंग की गाय भी है, जो केवल पंकज कपूर को ही दिखाई देती है। फिल्‍म से जुड़े लोगों का कहना है कि इसमें गुलाबो का एक आइटम नंबर भी है। हालांकि, विशाल कहते हैं कि गुलाबो के आइटम नंबर होने की बात ज्यादा ही खिंच रही है। ऎसा कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ एक किरदार है। मैं नहीं चाहता कि लोग उसकी वजह से फिल्म देखने जाएं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment