NEW ENTRY: यह हॉट हसीना कर देगी दीपिका पादुकोण की छुट्टी!

निर्देशक इम्तियाज़ अली अपनी फिल्मों में नई अभिनेत्रियों को मौका देते हैं|'लव आज कल' में जिसेल मोंटियारो, 'रॉकस्टार' में नरगिस फाखरी और अब 'कॉकटेल 'में भी उन्होंने नई स्टार डायना पेंटी को मौका दिया है|
डायना 25 साल की हैं और मॉडलिंग जगत में जाना पहचाना चेहरा हैं| इस फिल्म में डायना सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरती नजर आएंगी| वैसे फिल्म के गाने और प्रोमो इन दिनों काफी धूम मचा रहे हैं, खासकर डायना पर फिल्माया गया गाना तुम्ही हो बंधू तो जबरदस्त हिट हो चुका है|
लोगों को डायना का स्वीट लुक और मासूम चेहरा काफी पसंद आ रहा है|ऐसे में कहीं ये ना हो कि वह दीपिका पादुकोण को फिल्म में साइडलाइन कर दें| दीपिका को वह कितनी टक्कर दे पाती हैं इसका पता तो तब ही चलेगा जब 15 जुलाई 2012 को यह फिल्म रिलीज़ होगी| देखिए हॉट डायना की एक झलक इन तस्वीरों में:






