पहले सनी को कह रहे थे अश्लील, अब खुद दिया दही हांडी में आने का न्यौता

कुछ दिन पहले ही सनी लियोनी की फिल्म 'जिस्म-2' के पोस्टर्स को अश्लील करार देकर मुंबई से हटवाने की वकालत करने वाले एनसीपी नेता विद्या चवन अब उन्हें दही हांडी में मेहमान बनने का न्यौता देने वाले हैं।
ठाणे में जन्माष्टमी के मौके पर नेशनल कांग्रेस पार्टी के जाने माने नेता जितेन्द्र अवाद दही हांडी का आयोजन करेंगे। सुनने में आया है कि इस आयोजन में सनी मेहमान होंगी. इस दही हांडी में लगभग 15000 लोगों के पहुंचने की आशंका है क्योंकि यह ठाणे की सबसे बड़ी दही हांडी प्रतियोगिता होती है।
सनी को इतनी भारी भीड़ से बचाने और उनकी रक्षा करने के लिए स्थानीय पुलिस और एनसीपी के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। जितेन्द्र अवाद के खास दस बाउंसर्स के दल(हर दल में एनसीपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे) सनी की सुरक्षा में लगाए जाएंगे।
इसके अलावा ठाणे पुलिस भी बड़ी तादाद में यहां मौजूद रहेगी। आपको बता दें कि हाल ही में विद्या चवन ने सनी कि हालिया रिलीज़ फिल्म 'जिस्म 2' पर आपत्ति जताई थी और मेयर से बेस्ट की बसों और होर्डिंग्स से फिल्म के पोस्टर्स हटवाने के लिए कहा था मगर अब वही उन्हें दही हांडी में बुला रहे हैं।






