नसीरुद्दीन के फैन...
नवाज नसीरुद्दीन शाह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। नसीरुद्दीन की एक्टिंग नवाज के दिल को छू जाती है। नवाज कहते हैं कि वे नसीरुद्दीन शाह की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। नसीर एक ट्रेंड कलाकार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्में तथा अलग-अलग किस्म के रोल किए हैं। नवाज का यह भी कहना है कि नसीरुद्दीन शाहजी ने ही उन्हें सिखाया है कि एक तैयार और प्रशिक्षित कलाकार कैसे गजब का काम कर सकता है।