एक फिल्म ने खत्म किया स्ट्रगल...
नवाज पिछले 15 सालों में सरफरोश, मुन्नाभाई एमबीबीएस, ब्लैक फ्राइडे, फिराक जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुके थे, लेकिन अपनी अलग पहचान नहीं बना पा रहे थे। फिर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने नवाज को लीड एक्टर की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद उनके पास इतने ऑफर्स हैं कि अगले एक साल तक कोई डेट्स नहीं हैं। उन्हें श्याम बेनेगल और अमिताभ बच्चन जैसे लोगों ने बधाइयां दीं। यही नहीं, रनबीर कपूर ने नवाज से यह तक कह दिया कि वे उनके जैसा रोल करना चाहते हैं।