BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Navjot Singh Sidhu In Bigg Boss 6

सिद्धू ने 'बिग बॉस' से लिए 4 करोड़!

1 of 7 Photos
नई दिल्ली। सांसद नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से टीवी से गायब हैं। उनके फैन उन्हें दोबारा टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं। उनकी यह बेताबी जल्द ही दूर होने जा रही है। सात अक्टूबर से शुरू होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस-6 में भाग लेने के लिए सिद्धू जल्द ही रवाना हो जाएंगे। खबर है कि वह शो में तीन-चार सप्‍ताह ही रहेंगे और इसके लिए उन्‍होंने चार करोड़ रुपये लिए हैं।
 
सिद्धू के एक करीबी का कहना है कि टेलीविजन से परिवार की रोजी-रोटी चलती है और राजनीति सिद्धू का ध्येय है। पिछले साल भी सिद्धू के बिग बॉस में जाने की चर्चा थी, लेकिन पंजाब में विधानसभा चुनाव के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए थे।
 
शो में सिद्धू के अलावा चंकी पांडे, स्‍वामी नित्‍यानंद,  सोहेल खान और शोभा डे के शामिल होने की भी संभावना है। खबर है कि अमेरिकी टीवी स्टार किम कार्डाशियन ने 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकरा दिया है। वह इन दिनों वे अपनी बहनों - कर्टनी और ख्लोए (Khloe) - के साथ 'कर्टनी एंड किम टेक मियामी' के नए सीजन की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। 
 
सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में इस बार कुछ नई चीजें भी देखने को मिलेंगी, जैसे- एक मछली, बातें करने वाला तोता और सभी सेलेब्रिटीज़ के बीच एक आम आदमी भी।
 
 
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment