उदय चोपड़ा से शादी नहीं कर रही हैं नर्गिस फाखरी
Dainikbhaskar.com
| Jan 05, 2013, 13:04PM IST

मॉडल से अभिनेत्री बनीं नर्गिस फाखरी ने उदय चोपड़ा से शादी करने की खबरों का खंडन किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में नर्गिस फाखरी और उदय चोपड़ा के शादी करने की चर्चा थी।
फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू करने वाली 33 वर्षीय नर्गिस ने ट्वीट में इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, "मैं अकेली खुश हूं और अपने काम में लगी हुई हूं। मैं आने वाले समय में किसी से शादी नहीं कर रहीं। मुझे नहीं मालूम कि यह अफवाह किसने फैलाई?"






