BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> My Chest Has Become Blouse, Says Ajay Devgn In Bol

'माए चेस्ट हैज बिकम ब्लाउस'

Esha Razdan | Jun 13, 2012, 16:24PM IST
 
 


फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्में दमदार डायलॉग्स के लिए मशहूर हैं। फिल्म सिंघम का 'आता माझी सटकली' डायलॉग तो लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं। सिंघम के डायलॉग ने अजय और रोहित दोनों को काफी लोकप्रियता दिलाई थी। 
इस बार फिर रोहित अजय देवगन के साथ धमाका मचाने वाले हैं। दरअसल रोहित, अजय के साथ बोल बच्चन फिल्म बना रहे हैं। बोल बच्चन फिल्म के ट्रैलर में अजय देवगन मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन फिल्म में पृथ्वीराज रघुवंशी नामक किरदार निभा रहे हैं जो कि अंग्रेजी बोलने का काफी शौक रखता हैं । लेकिन मजे की बात तो यह है कि पृथ्वीराज हमेशा अंग्रेजी गलत बोलता है । ट्रैलर में अजय 'माए चेस्ट हैज बिकम ब्लाउस' डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं । दरअसल अजय बोलना चाह रहे थे 'तूझे पाकर मेरी छाती और भी चौड़ी हो गई'।
अजय के इस डायलॉग ने फैंस के बीच धूम मचा रखी है। हमें उम्मीद है कि सिंघम के डायलॉग की तरह बोल बच्चन के डायलॉग्स भी लोगों के दिल में अपनी जगह बना सकेंगे। 
गौरतलब है कि बोल बच्चन फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी।  

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment