BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Features >> Interviews >> My Baby Is My First Priority: Lara Dutta

बेटी से बढ़कर नहीं हैं फिल्में :लारा दत्ता

agency | Sep 03, 2012, 18:51PM IST
 
 

सात महीने की बेटी सायरा की देखभाल में व्यस्त अभिनेत्री लारा दत्ता का कहना है कि वह इस संतोषजनक और अब तक चुनौतीपूर्ण रहे मां की भूमिका का मजा ले रही हैं और अन्य चीजों को पीछे छोड़ दिया है।

पूर्व विश्व सुंदरी अपने पारिवारिक जीवन में इतनी व्यस्त हैं कि सिर्फ उनकी दिनचर्या ही नहीं बल्कि उनकी बातें भी सायरा के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

लारा ने एक साक्षात्कार में कहा, "इमानदारी से कहूं तो सायरा मेरे काम को चुनने का सबसे बड़ा पैमाना बन गई है क्योंकि मेरे लिए उससे ज्यादा दूर रहना मुश्किल है। मैं नई फिल्म तब करूंगी जब यह सचमुच शानदार और अलग किस्म की होगी।"

"मैंने हर चीज पीछे रख दी है, क्योंकि मेरी बेटी ही मेरी पहली प्राथमिकता है।"

34 वर्षीय लारा के मुताबिक मां बनना जितना चुनौतीपूर्ण है उतना ही मजेदार भी है।

लारा ने साल 2000 में ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता था और फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में कदम रखा था इसके बाद उन्होंने 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'हाउसफुल' और 'डॉन 2' जैसी फिल्में की। पिछले साल फरवरी महीने में उन्होंने टेनिस चैम्पियन महेश भूपति से शादी की थी।

पत्नी और मां की भूमिका में संतुलन बिठाने की कोशिश करती लारा अपने व्यक्तित्व पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

"हालांकि मैं एक मां और पत्नी हूं लेकिन मैं एक इंसान भी हूं। मेरे लिए काम करना , मां बनना और मां बनने का आनंद लेना भी महत्वपूर्ण है।"

मां बनने के बाद वजन कम करने में जुटी लारा का कहना है कि यह करना उनके लिए असान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "मां बनने के बाद किसी के लिए भी अपने वास्तविक आकार में आना मुश्किल होता है क्योंकि आपको अपने आहार और व्यायाम के प्रति कठोर होना पड़ता है। लेकिन मेरे लिए ऐसा कोई मापदंड नहीं रहा है कि मुझे चार या पांच महीने में वजन कम करना है।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment