अश्लील डांस और हुक्का पिलाया,असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को यह कैसा दिखाया

मुंबई. मुंबई के पब्स,बार्स और हुक्का ज्वाइन्ट्स पर पिछले दिनों ताबड़तोड़ रेड डाल सुर्ख़ियों में आए असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस वसन्त धोबले एक बार फिर चर्चा में हैं। जी हां, खबर है कि मुंबई में धोबले ने जिस तरह अपनी धाक जमाई है उसे देख अब फिल्म इंडस्ट्री उनकी छवि को भुनाने में लग गई है।
धोबले को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो फिल्माया गया है।हैरत की बात यह है कि वीडियो में नज़र आ रहे जनाब(मॉडल/डायरेक्टर-संजय गोसाई) लगभग कमिश्नर धोबले ही लग रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो में फ़िल्मी धोबले साहब हसीनाओं से घिरे हैं कश पे कश लगा रहे हैं।
डायरेक्टर साहब यहीं नहीं रुके जब उनसे पूछा गया कि आखिर ऐसा करने की क्या ज़रुरत आन पड़ी ..तो उनका कहना था कि वो कमिश्नर धोबले का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन उनकी इस रेड डालने की आदत से इत्तेफाक नहीं रखते।
बहरहाल यह वीडियो कितने लोगों को रास आता है ये तो वक़्त ही बताएगा लेकिन वीडियो में जिस तरह फ़िल्मी धोबले को हुक्के का कश मारते हुए दिखाया है वह देख कहीं सच्ची मुच्ची वाले धोबले साहब गुस्सा ना हो जाएं!






