BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Music Video With ‘Dhoble’ Lookalike Seen Encouragi

अश्लील डांस और हुक्का पिलाया अस्सिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को यह कैसा दिखाया

Dainikbhaskar.com | Aug 11, 2012, 17:44PM IST
 
 


मुंबई. मुंबई के पब्स,बार्स और हुक्का ज्वाइन्ट्स पर पिछले दिनों ताबड़तोड़ रेड डाल सुर्ख़ियों में आए असिस्टेंट कमिश्नर पुलिस वसन्त धोबले एक बार फिर चर्चा में हैं। जी हां, खबर है कि मुंबई में धोबले ने जिस तरह अपनी धाक जमाई है उसे देख अब फिल्म इंडस्ट्री उनकी छवि को भुनाने में लग गई है।


धोबले को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो फिल्माया गया है।हैरत की बात यह है कि वीडियो में नज़र आ रहे जनाब(मॉडल/डायरेक्टर-संजय गोसाई) लगभग कमिश्नर धोबले ही लग रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो में फ़िल्मी धोबले साहब हसीनाओं से घिरे हैं कश पे कश लगा रहे हैं।


डायरेक्टर साहब यहीं नहीं रुके जब उनसे पूछा गया कि आखिर ऐसा करने की क्या ज़रुरत आन पड़ी ..तो उनका कहना था कि वो कमिश्नर धोबले का बहुत सम्मान करते हैं लेकिन उनकी इस रेड डालने की आदत से इत्तेफाक नहीं रखते।


बहरहाल यह वीडियो कितने लोगों को रास आता है ये तो वक़्त ही बताएगा लेकिन वीडियो में जिस तरह फ़िल्मी धोबले को हुक्के का कश मारते हुए दिखाया है वह देख कहीं सच्ची मुच्ची वाले धोबले साहब गुस्सा ना हो जाएं!

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment