| कहानी
कहानी:‘डॉन-2’ अमिताभ बच्चन अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ की रीमेक की सीक्वल है। रीमेक ‘डॉन’ में डॉन बने शाहरुख़ को 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ़ती रह जाती है। अब ‘डॉन-2’ में इंटरपोल गलती से डॉन को ढूंढ़ने के काम में डॉन, यानी शाहरुख़ को ही लगा देती है और शाहरुख़ अपनी बदली हुई आइडेंटिटी का फायदा उठाकर एशिया लेबल से वर्ल्ड लेबल के डॉन बन जाते हैं ।
उधर ‘डॉन’ में प्रेमिका रहीं प्रियंका चोपड़ा को पता चलता है कि उनके भाई का हत्यारा वास्तव में उनका प्रेमी डॉन है, तो वे डॉन को पकड़वाने के चक्कर में इंटरपोल में शामिल हो जाती हैं। यही नहीं, पिछली फिल्म के डीएसपी वर्धमान भी डॉन की चालबाजी में आकर अब खुद मलेशिया की जेल में बंद हैं। वहां एक बार फिर वे डॉन से रू-ब-रू होते हैं।इस बार डॉन का मकसद एक बैंक में चोरी करना है।क्या वह अपने मकसद में कामयाब होता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। स्टोरी ट्रीटमेंट: 'रा.वन' के कड़वे अनुभवों को पीछे छोड़कर शाहरुख़ खान 'डॉन-2 ' में एक बार फिर दर्शकों के सामने आए हैं। हॉलीवुड स्टाइल के एक्शन सींस और डोन शाहरुख़ के कई अवतार आपको स्क्रीन से चिपकने को मजबूर कर देते हैं। इंटरवेल के बाद कुनाल कपूर की एंट्री के बाद फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस आता है।
स्टार कास्ट:जबरदस्त डायलॉग्स और शाहरुख़ का स्टायलिश अंदाज 'डॉन-2' को देखने की सबसे बड़ी वजह हैं| प्रियंका चोपड़ा की जबरदस्त एक्टिंग से क्लाइमेक्स और दिलचस्प हो गया है। एक असहाय प्रेमिका और तेज तर्रार पुलिस कर्मी के बीच की कशमकश को उन्होंने बेहतरीन ढंग से पेश किया है। लारा दत्ता ने स्पेशल अपियेरेंस में ठीक अभिनय किया है। कुनाल कपूर और बोमन ईरानी ने जबरदस्त अभिनय से किरदारों में जान डाल दी है।
निर्देशन:निर्देशक के रूप में फरहान अख्तर ने एक बार फिर अपनी महारत साबित कर दी है। चोरी के दृश्यों को फिल्माने में तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है जिससे फिल्म बहुत ही रोचक हो जाती है। म्यूजिक/सिनेमटोग्राफी/डायलॉग्स/एडिटिंग:'डॉन-2' जैसी एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में संगीत का कोई खास महत्व नहीं। फिल्म में केवल एक टाइटल सॉन्ग है और क्लाइमेक्स में केवल एक प्रोमोशनल सॉन्ग। सिनेमटोग्राफी शानदार है और हॉलीवुड के स्तर की नजर आती है। इसके अलावा एडिटिंग और डायलॉग्स फिल्म की कहानी को और ज्यादा दमदार बना देते हैं।
क्यों देखें:शाहरुख़ खान की जबरदस्त एक्टिंग, सधा हुआ निर्देशन, उम्दा डायलॉग्स और एडिटिंग फिल्म की खासियत है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म शाहरुख़ के फैंस को काफी पसंद आएगी और इसे एक बार तो देख सकते हैं।
|