विज्ञापन
 
 
 
Home >> Entertainment >> Reviews >> Previews
 
 
 
‘अग्निपथ’
 
Reviewed by: Bhaskar network   |   Last Updated 3:30 PM (27/12/2011)
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
Movie Name:
अग्निपथ
 
 
 
Release Date:
26 जनवरी 2012
 
 
Star Cast:
रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, ऋषि कपूर, कैटरीना कैफ (मेहमान कलाकार)
 
 
Director:
करण जौहर, हीरू जौहर
 
 
Producer:
करण मल्होत्रा
 
 
Music Director:
अजय गोगावले, अतुल गोगावले
 
 
Genre:
ड्रामा
 
 
कहानी

1990 में अमिताभ बच्चन को लेकर करण जौहर के पिता यश जौहर ने ‘अग्निपथ’ नामक फिल्म का‍ निर्माण किया था।

अमिताभ को उत्कृष्ट अभिनय के लिए श्रेष्ठ कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। अमिताभ ने अपने बोलने के अंदाज और आवाज में बदलाव लाकर संवाद बोले थे, जिसके कारण दर्शकों को ज्यादार संवाद समझ में ही नहीं आए। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन बाद में लोगों ने इस फिल्म को वीडियो और टीवी पर देखा और सराहा। यह फिल्म यश जौहर के दिल के बेहद करीब थी और इसी बात को ध्यान में रखकर करण जौहर लगभग 22 वर्ष बाद इसी फिल्म का रीमेक लेकर आए हैं जिसमें थोड़े-बहुत बदलाव किए गए हैं।

मांडवा नामक छोटे से गांव में रहने वाले विजय दीनानाथ चौहान (रितिक रोशन) को उसके पिता ने आदर्श, सिद्धांत और ईमानदारी की बातें सिखाई हैं। विजय की जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब ड्रग डीलर कांचा (संजय दत्त) उसके पिता को मौत के घाट उतार देता है। अपनी मां के साथ विजय मुंबई पहुंच जाता है। उसकी जिंदगी का एक ही उद्देश्य है कि मांडवा लौटकर अपने पिता के नाम पर लगे धब्बे साफ करना, जो कांचा ने लगाया है।

मुंबई में 12 वर्षीय विजय की जिंदगी संवारने का जिम्मा रऊफ लाला (ऋषि कपूर) लेता है। कांचा तक पहुंचने की यात्रा में विजय कई नियम और कानून तोड़ता है। उसके कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। विजय को हर कदम और मोड़ पर उसकी दोस्त काली (प्रियंका चोपड़ा) का समर्थन मिलता है। पन्द्रह साल बाद विजय की कांचा के प्रति नफरत उसे मांडवा ले जाती है, जहां दोनों आमने-सामने होते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
 
 
आपके रिव्यू
आपकी रेटिंग:
कोड :
3 + 10

 
विज्ञापन
 
amar.cayero, spain
स्कोर 213 |लेटेस्ट रिव्यू : 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा'
 
 
 
mitul, surat
स्कोर 57 |लेटेस्ट रिव्यू : डॉन 2
 
 
 
irru, indore
स्कोर 57 |लेटेस्ट रिव्यू : डॉन 2
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Amazing Body Paintings
Controversies that rocked B-town
Just Added

करियर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने बिखेरे रंग
Bollywood Stars at Cannes
 
 
 


Copyright © 2010-11 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.