| कहानी
इस हफ्ते दो फिल्में- 'एक मैं और एक तू' और 'वैलेनटाइंस नाइट' रिलीज़ होने वाली हैं। इनमें 'वैलेनटाइंस नाइट' की तुलना में निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म 'एक मैं और एक तू' की चर्चा अधिक है। इसकी कहानी अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी 'व्हाट हैपेन्स इन वेगास' से मिलती-जुलती है। 'एक मैं और एक तू' में राहुल कपूर (इमरान खान) अपने माता-पिता के साथ वेगास में रहता है। वह उनसे डरता है और साथ ही उनके जैसा बनना भी चाहता है। एक दिन उसकी नौकरी चली जाती है। डर की वजह से वह घर में बगैर बताए दूसरा जॉब तलाशने लगता है। इसी दौरान राहुल की मुलाकात संपन्न, खुश मिजाज़ और जिंदा दिल रायना ब्रगांज़ा (करीना कपूर) से होती है। क्रिसमस के मौके पर मौज-मस्ती में राहुल और रायना की ड्रिंक ज़्यादा हो जाती है। दोनों साथ में रात गुजारते हैं और सुबह अपने को विवाहित पाते हैं। राहुल को अब जॉब के साथ शादी की बात भी अपने घर वालों से छिपानी है। दोनों इससे छुटकारा पाने के लिए कोर्ट जाते हैं, लेकिन कोर्ट भी उन्हें 10 दिन बाद का समय देता है। इस दरम्यान दोनों हंसी-मजाक के साथ लड़ाई-झगड़ा और जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन न चाहते हुए भी दोनों के बीच पहले से और ज़्यादा नज़दीकियां बढ़ जाती हैं। इसी के साथ कहानी में नए-नए मोड़ आते रहते हैं। |
|


