मोना सिंह छह साल बाद 'क्या हुआ तेरा वादा' से सीरियल की दुनिया में लौट रही हैं।
उनका कहना है कि वह शादीशुदा महिला की भूमिका निभाते समय बहुत झिझक रहीं थीं। मोना ने कहा, जब एकता कपूर ने मुझे इस कार्यक्रम की पटकथा सुनाई तो मैं एक शादीशुदा महिला की भूमिका से खुद को जोड़ नहीं पा रही थीं।
मैं मेजबान या प्रतिभागी के रूप में रियलिटी शोज का खास चेहरा बन गई हूं। जब मैं अपने करियर के इस दौर का पूरा आनंद उठा रही थी कि तभी मुझे एकता की ओर से एक धारावाहिक में उनके साथ काम करने का ऑफर आया।
इस धारावाहिक में मैं तीन बच्चों की मां की भूमिका निभा रहीं हूं। वैसे एकता का कहना है कि उन्होंने मुझे ध्यान में रखकर पटकथा लिखी है और अगर मैं यह भूमिका नहीं करती हूं तो वह यह सीरियल ही नहीं बनाती। इसलिए मैं उन्हें मना नहीं कर पाई और इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया।