Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> MNS Activists Disrupts Shooting Of Sa Re Ga Ma Pa Show
सारेगमपा की शूटिंग में मनसे का हंगामा
Divya Bhaskar Network
| Oct 19, 2012, 09:20AM IST

जी टीवी पर सारेगामापा संगीत शो प्रसारित होता है। मनसे कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि शो में पाकिस्तानी गायकों को शामिल किया गया है। गुरुवार को कार्यक्रम के अगले एपिसोड की शूटिंग चल रही थी। इस बीच मनसे कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना एनएम जोशी मार्ग पुलिस को मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को काबू में किया। (बिग बॉस पर गिरेगी गाज)
खोपकर और शशांक नागवेकर के अलावा दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकार नजर आए तो शो को नहीं चलने दिया जाएगा। (दिल्ली में सैफीना के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें देखिए)






