मिथुन दा पर चढ़ा सुरूर और करने लगे हॉट अभिनेत्री से फ्लर्ट, देखें तस्वीरें!
dainikbhaskar.com
| May 13, 2012, 08:03AM IST

उन्हें यह भी होश नहीं रहा कि उनकी हरकतों पर फोटोग्राफरों की पूरी नजर है| दरअसल फिल्म 'तुक्का फिट' के फर्स्ट लुक लॉन्चिंग इवेंट पर मिथुन भी पहुंचे थे| इस फिल्म में उनके बेटे महाअक्षय ने एक्टिंग की है| लॉन्चिंग के बाद देर रात एक पार्टी का आयोजन भी किया गया जिसमें मिथुन मिंक के साथ फ्लर्ट करते देखे गए|
पार्टी में मौजूद एक सूत्र के अनुसार मिथुन मिंक के कानों में कह रहे थे,कितनी बार फ़ोन किया,कहां थीं तुम,तुम कॉल बैक भी नहीं करतीं..अब जाते वक्त मिलके जा|इस दौरान मिथुन मिंक के साथ अपनी तस्वीरें खींचने पर फोटोग्राफरों पर झल्लाते हुए देखे गए| शायद उन्हें डर था कि यह तस्वीरें कहीं अफवाहें न उड़ा दें मगर ऐसा हो न सका|





