मिनिषा लांबा और अरशद वारसी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'ज़िला गाजियाबाद' में नजर आएंगे।इस फिल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया जिसमें अरशद और मिनिषा का एक बेहद बोल्ड अंदाज सामने आया है।
फिल्म के एक स्टिल में अरशद क्या कर रहे हैं इसका अंदाजा आपको तस्वीर देखकर हो गया होगा। दोनों की इस बेहद बोल्ड तस्वीर से समझा जा सकता है कि फिल्म में इनके किरदार कितने बोल्ड होंगे।
दोनों की यह तस्वीर इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।वैसे ज्यादातर फिल्मों में रखे गए बोल्ड सीन्स ही फिल्म को सबसे ज्यादा चर्चा में लाते हैं और लगता है अरशद और मिनिषा इस बात को बखूबी जानते हैं।
सूत्रों के अनुसार, अरशद और मिनिषा बेहद करीबी दोस्त हैं इसलिए उनके लिए इस बेहद बोल्ड सीन को करना आसान हो गया।मगर इसके लिए दोनों को काफी रीटेक भी करने पड़े। फिल्म जनवरी में रिलीज़ होगी।